PM Kisan eKYC

PM Kisan E-KYC पूरी करें, स्टेटस देखें और Update करें

PM Kisan Samman Nidhi यह भारत सरकार की योजना है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2019 में लागू किया गया। इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना में आवेदन करने के बाद किसान को हर 4 महीने में ₹2000 की वित्तीय सहायता मिलती है। यह धनराशि DBT के माध्यम से सीधा किसान के Bank Account में आती है। इस योजना का लाभ किसान को तभी मिलता है जब PM Kisan eKYC प्रक्रिया पूरी होती है। इस लेख में हम PM Kisan eKYC प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेगे की ये क्या है, कैसे eKYC पूरी करें।

PM Kisan eKYC क्या है?

PM किसान eKYC एक इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन प्रोसेस है जो यह पक्का करता है कि सिर्फ़ पात्र किसानों को ही योजना का फ़ायदा मिले। इस प्रोसेस में किसानों के आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान की जाती है। जिससे यह पक्का होता है कि सही किसानों को PM Kisan Yojana का फ़ायदा मिल रहा है।

PM Kisan योजना के फायदे

  • किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता मिलती है। 
  • बिना किसी बिचौलिए के योजना का सीधा लाभ मिलता है।
  • किसान को किसी साहूकार से कर्ज नहीं लेना पड़ता। 
  • किसान को 3 किस्तों में ₹2000 की सहायता Bank Account में दी जाती है।

PM Kisan eKYC क्यों जरूरी है?

अगर आपने PM Kisan Samman Nidhi योजना में आवेदन किया है और यदि आप इसकी अगली किस्ते भी पाना चाहते है तो आपको eKYC पूरी करना अनिवार्य है। यदि किसान eKYC पूरी नहीं करते तो किसान को अगली किस्तों का पैसा नहीं मिलेगा। सरकार ने साफ़ तौर से कहा है कि योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC करना अनिवार्य है। 

PM Kisan eKYC के प्रमुख कारण

  • DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सही किसान को लाभ देना। 
  • फर्जी और डुप्लीकेट लाभार्थियों को योजना से हटाना। 
  • यह पता करना की किसान को इसका लाभ मिल रहा है या नहीं।
  • योजना को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना।
  • सरकारी रिकॉर्ड में किसान के आधार से जुड़ी जानकारी को अपडेट रखना। 
  • धोखेधड़ी को कम करना।

किन किसानों को PM Kisan eKYC कराना जरुरी है?

हमने नीचे कुछ किसानों की लिस्ट दे रखी है। जिनका इस पोर्टल पर PM Kisan eKYC करना जरुरी है।

  • जिन किसानों ने पहले से PM Kisan योजना के लिए आवेदन कर रखा है। 
  • जिन किसानों की किस्तें रुकी हुई हैं।
  • जिनके रिकॉर्ड में आधार या बैंक से जुड़ी गड़बड़ी है।
  • वे किसान जिन्होंने हाल ही में योजना के लिए आवेदन किया है।

PM Kisan eKYC Online कैसे करें?

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से eKYC पूरी करना चाहते हो तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • PM Kisan eKYC ऑनलाइन पूरी करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 
  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में  eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आप नए पेज पर आ जाओगे। 
  • यहाँ अपना आधार नंबर दर्ज करें। 
  • अब “Search” बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें। 
  • अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। 
  • OTP दर्ज करके वेरीफाई करें। 
  • अब अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।

इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपकी eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

CSC सेंटर से eKYC कैसे कराएं?

अगर आप eKYC प्रक्रिया ऑफलाइन करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले अपने नज़दीकी CSC सेन्टर पर जाएं। 
  • यहाँ ऑपरेटर आपसे कुछ दस्तावेज मांगेगा। 
  • अब ऑपरेटर आपके फिंगरप्रिंट से आधार वेरिफिकेशन करेगा। 
  • आपका PM Kisan पोर्टल पर आपकी eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

जरुरी दस्तावेज़ PM Kisan eKYC के लिए

  • आधार कार्ड
  • PM Kisan पंजीकरण विवरण
  • मोबाइल नंबर

PM Kisan eKYC स्टेटस कैसे देखें?

अगर आपने PM Kisan योजना में आवेदन किया है और आप इसका स्टेटस देखना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में “Beneficiary Status” के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। 
  • अब अंत में “Get Data” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अगर आपका eKYC पूरा हो चुका है, तो स्टेटस में “eKYC Completed” लिखा होगा।

eKYC नहीं करने पर क्या होगा?

अगर किसान पोर्टल पर eKYC पूरा नहीं करते हैं तो आपको योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। 

  • भुगतान “Pending” या “On Hold” दिखेगा। 
  • PM Kisan योजना की किस्ते रोक दी जाएगी। 
  • लम्बे समय से  e-KYC  न करने पर किसान का नाम “Beneficiary List” से हट सकता है। 
  • अगली किस्त भी नहीं मिलेगी जब तक eKYC पूरा न हो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. PM Kisan eKYC करना क्यों जरूरी है?

यदि आप निरंतर रूप से किसान योजना का लाभ पाना चाहते हो तो आपको eKYC कराना जरुरी है।

2. क्या eKYC मैं ऑनलाइन माध्यम से पूरी कर सकता हूँ?

हाँ, किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकता है। 

3. क्या बिना eKYC के PM किसान की किस्त मिलेगी?

नहीं, बिना eKYC के किसान को कोई क़िस्त नहीं मिलेगी।

4. eKYC पूरी करने के बाद क्या मैं इसका स्टेटस देख सकता हूँ?

हाँ, eKYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप इसका स्टेटस देख सकते है।

5. क्या PM Kisan e-KYC प्रक्रिया मोबाइल से पूरी कर सकते है?

हाँ, अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है तो आप अपने स्मार्ट फ़ोन से भी eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

6. PM Kisan योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top