समग्र पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार की एक योजना है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के लोगों को कई ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवाएं मिलती हैं। इसमें अलग-अलग सरकारी योजनाएं, आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Samagra ID Update कैसे करें। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Samagra Profile Update करने का पूरा Process
अगर आपके समग्र प्रोफाइल में कोई गलती है और आप उसे ठीक करना चाहते हैं, तो आप अपनी समग्र आईडी से प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं। समग्र प्रोफाइल अपडेट करने और उससे जुड़ी सभी सेवाओं की जानकारी नीचे दी गई है।
समग्र प्रोफाइल में बदलाव करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ के होमपेज पर जाएं। वहां आपको “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको आगे से जुड़े सभी विकल्प दिखाई देंगे। यहां आप चाहें तो दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपडेट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
- e-KYC करें
- ई-केवायसी स्थिति जानें
- अपनी प्रोफाइल अपडेट करे
- डुप्लिकेट सदस्य पहचानें
- डुप्लिकेट परिवार की पहचान करें

अगर आप अपनी Samagra Profile Update करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं—
- सबसे पहले “अपनी प्रोफाइल अपडेट करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी समग्र ID और कैप्चा भरकर आगे बढ़ना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर समग्र आईडी की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
- यहाँ आप समग्र आईडी में अपना नाम जोड़ सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। साथ ही नाम की पुष्टि के लिए एक दस्तावेज़ अपलोड करना होगा।
- सारी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “Request Change Of Name” पर क्लिक करें।
इसके लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ों में से किसी एक की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि अपलोड किया गया दस्तावेज़ 100KB से कम नहीं होना चाहिए।
- 10th Marksheet
- Aadhaar Card
- Voter ID Card
- Ration Card
- Pan Card
- Passport
- Driving License
- Official introduction letter
- Identity card issued by a public sector unit
- Certificate of disability issued by the Medical Board
इसके अलावा अगर आप चाहें तो समग्र प्रोफाइल में अपना जन्मतिथि भी बदल सकते हैं, इसके लिए भी कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जो निम्नलिखित हैं-
- Birth Certificate
- 10th Class Result / Marksheet
- Aadhaar Card
- PAN Card
- Passport
- Driving License
- Medical Certificate issued by a Doctor
- Voter ID Card
अगर कोई नागरिक e-KYC की मदद से अपने नाम या जन्म तिथि में बदलाव करना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है। e-KYC की पूरी जानकारी हमने एक अलग लेख में दी है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसे विस्तार से समझ सकते हैं। इसके अलावा, इस सेक्शन में दिए गए सभी विकल्पों की जानकारी हमने नीचे आसान भाषा में समझाई है।
जानिए Samagra Update Profile Status कैसे देखें ?
Profile में Update का Staus आप 4 तरीकों से सीख सकते है:
मोबाईल नंबर द्वारा
परिवार आईडी द्वारा
समग्र आईडी द्वारा
अनुरोध आईडी द्वारा
मान लीजिए आप अनुरोध आईडी के द्वारा अपने Samagra Profile Update Status को देखना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले Samagra Portal के होमपेज पर जाएँ और नीचे Scroll करके“अनुरोध स्थिति देखें” सेक्शन खोजें।
- अब चौथे विकल्प “अनुरोध आईडी से स्थिति देखें” पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपनी Request ID और कैप्चा भरना होगा।
- सारी जानकारी भरने के बाद “सदस्य विवरण प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपके अनुरोध या प्रोफाइल अपडेट की स्थिति दिखाई दे जाएगी।

- इस तरह आप आसानी से समग्र प्रोफाइल में किए गए बदलाव का स्टेटस देख सकते हैं।
जानिए e-KYC Status
- सबसे पहले Samagra Profile Update सेक्शन में जाएँ।
- वहाँ दिए गए “ई-केवाईसी स्थिति जानें” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपनी समग्र आईडी डालें और खोजें बटन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद आपकी समग्र ई-केवाईसी की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
डुप्लीकेट सदस्य या डुप्लीकेट परिवार की पहचान कैसे करें?
- सबसे पहले होमपेज पर Samagra Profile Update वाले सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपसे पहली और दूसरी समग्र आईडी / परिवार आईडी डालने को कहा जाएगा।

- आईडी भरने के बाद “विवरण प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
- अगर कोई डुप्लीकेट आईडी होगी, तो वह स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Samagra Profile Update Online कैसे करें?
Samagra Profile Update Online करने के लिए पोर्टल खोलें, लॉगिन करें, विवरण संशोधित करें, दस्तावेज़ अपलोड और सबमिट करें।
समग्र प्रोफाइल अपडेट कैसे करें?
समग्र पोर्टल पर लॉगिन करें, प्रोफाइल अपडेट विकल्प चुनें, आवश्यक जानकारी संशोधित करें, दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें।
समग्र पोर्टल पर मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
समग्र पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट हेतु लॉगिन करें, प्रोफाइल अपडेट विकल्प चुनें, नया नंबर दर्ज करें और सत्यापित करें।
समग्र परिवार आईडी में नया सदस्य कैसे जोड़ें?
समग्र पोर्टल पर लॉगिन करें, प्रोफाइल अपडेट चुनें, नया सदस्य जोड़ें विकल्प पर विवरण भरकर सबमिट करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।