जानिए Samagra ID e-KYC कैसे करें?

Samagra ID e-KYC मध्यप्रदेश के निवासियों के लिए बहुत जरूरी है। इसकी मदद से लोग सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। समग्र ID एक 9 अंकों की अलग पहचान संख्या होती है, जो हर व्यक्ति या परिवार को दी जाती है।

जिन लोगों ने पहले समग्र ID बनवाई है, लेकिन अभी तक उसे आधार से लिंक नहीं किया है, उनके लिए e-KYC करना जरूरी है। इस लेख में हम सरल तरीके से बताएंगे कि समग्र ID की e-KYC कैसे पूरी करें।

e-KYC हो जाने के बाद आप Samagra ID से जुड़ी सभी सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। साथ ही, इससे आपकी जानकारी अपडेट रहती है और आगे आने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कोई परेशानी नहीं होती।

Samagra ID e-KYC ऐसे करें जानिए पूरा Process (Step by Step )

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद आपके सामने Homepage खुल जाएगा।
  • होमपेज पर कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां “अपडेट समग्र प्रोफाइल” में दिए गए “e-KYC करें” विकल्प पर क्लिक करें।
Samagra-e-KYC
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे आपकी समग्र आईडी पूछी जाएगी।
  • समग्र आईडी दर्ज करें, कैप्चा भरें और Search “खोजें”बटन पर क्लिक करें।
e-KYC-Samagra
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल पर आए OTP को नीचे दिए गए बॉक्स में डाल दें।

इसके बाद, जिस समग्र कार्ड आईडी को आपने डाला है, उससे जुड़ी कुछ निजी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें ये जानकारियाँ होंगी:

  1. Samagra ID
  2. Name
  3. Gender
  4. Address

नीचे आपको यह विकल्प दिखाई देगा कि क्या आपके पास मध्यप्रदेश में खेती करने योग्य जमीन है। अगर आपके पास जमीन है, तो Yes पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें। इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें।

Samagra-Id-KYC-2

इसके बाद Samagra ID e-KYC का पेज खुलेगा। यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे—आधार कार्ड और वर्चुअल आईडी। इनमें से किसी एक को चुनकर आप अपनी KYC पूरी कर सकते हैं।

Aadhar Card से Samagra ID e-KYC करने की प्रक्रिया

  • Aadhar Card से समग्र e-KYC के लिए आधार के विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके बाद यहां आपको 2 विकल्प मिलेंगे, इसमें पहला OTP होगा तथा दूसरा Biometric होगा।
Samagra-ID-KYC-With-Aadhaar
  • अगर आपका Mobile Number आधार से जुड़ा हुआ है, तो आप ओटीपी के विकल्प को चुनकर आगे बढ़ें, और अपना आधार नंबर दर्ज करके और Send OTP पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP Send किया जाएगा, उस OTP को आपको बॉक्स में दर्ज करना है, इसके बाद आपको स्वीकार करें बटन को दबाना है।

जिन नागरिकों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, वे बायोमैट्रिक प्रक्रिया के जरिए अपना e-KYC कर सकते हैं।

Aadhaar e KYC के लिए जरुरी दिशा-निर्देश 

  • आधार ई-केवाईसी शुरू करने से पहले आपके मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से आपकी पहचान की जाएगी।
  • OTP उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो आपने नीचे दर्ज किया है।
  • ओटीपी सही डालने के बाद ही आप आधार ई-केवाईसी शुरू कर पाएंगे।

e-KYC पूरा होने के बाद “e-KYC और DBT स्थिति जानें” लिंक पर क्लिक करें, फिर अपनी Samagra ID डालकर KYC की स्थिति देख सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

समग्र आईडी आधार से लिंक कैसे चेक करें?

समग्र पोर्टल पर जाएं, आधार लिंक स्थिति विकल्प चुनें, समग्र आईडी दर्ज करें और स्क्रीन पर आधार लिंक स्टेटस देखें।

मैं कैसे जांच करूं कि मेरा खाता आधार से जुड़ा है या नहीं?

आप बैंक की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एटीएम या नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आधार लिंक स्थिति जांच सकते हैं।

Samagra ID e KYC कैसे चैक करें?

Samagra ID e-KYC चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ, समग्र आईडी डालें और e-KYC स्थिति देखें।

Samagra e KYC Status कैसे देखें?

समग्र e-KYC स्टेटस देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, समग्र आईडी दर्ज करें और स्थिति जांचें।

Samagra ID eKYC Online कैसे करें?

Samagra ID eKYC Online करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, Samagra ID दर्ज करें, OTP सत्यापित करें और eKYC पूरी करें।

Scroll to Top